सिंगरौली: नगर पालिका निगम सिंगरौली के आयुक्त ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए कड़े निर्देश
नगर पालिका निगम सिंगरौली आयुक्त डीके शर्मा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में नगर पालिका निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए कड़े निर्देश।आयुक्त ने नगरीय क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की सभी वार्ड प्रभारी अपने-अपने वार्ड में पेयजल की व्यवस्था को देखें।