डेढ़ बीघा जमीन पर मचा बवाल: नाका गांव में लाइसेंसी राइफलों से फा.यरिंग, ला.ठी-डं.डों से मा.रपीट, 3 घायल
मुरैना। माता बसैया थाना क्षेत्र के नाका गांव में करीब डेढ़ बीघा सरकारी खलियान की जमीन को लेकर भुजबल सिंह गुर्जर और मोती सिंह गुर्जर पक्ष के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि शनिवार को भुजबल सिंह द्वारा जमीन पर घर बनाने के लिए पत्थर डलवाए जा रहे थे, तभी मोती सिंह गुर्जर, लोकेन्द्र सिंह, जनक सिंह, ब्रजराज सिंह और लल्ला गुर्जर समेत करीब दो दर्जन लोग मौके पर पहुंचे। विवाद के दौरान लाइसेंसी रा.इफलों से फा.यरिंग और ला.ठी-डं.डों से मा.रपीट का आरोप है। घटना में भुजबल सिंह गुर्जर, करतार सिंह गुर्जर और तहसीलदार सिंह गुर्जर घायल हुए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#मुरैना #morena #नाका #पुलिस