बाढड़ा: बाढड़ा में एसडीएम कार्यालय ने समाधान शिविर आयोजित किया, आशीष सांगवान ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
बाढड़ा एसडीएम आशीष सांगवान ने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समाधान शिविर आयोजित किया। उन्होंने संबंधित विभागों को मौके पर दिशा-निर्देश देकर प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के समाधान के आदेश दिए। शिविर हर सोमवार और वीरवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होता है।