घाघरा: घागरा ब्लॉक परिसर के सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित हुई
Ghaghra, Gumla | May 21, 2026 घाघरा ब्लॉक परिसर स्थित सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागों की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क निर्माण, कृषि, राशन वितरण एवं मनरेगा सहित कई विभागों की प्रगति पर चर्चा हुई।