सेन्हा: सेन्हा में श्रद्धा और भक्तिभाव से वट सावित्री व्रत की पूजा, महिलाओं ने मांगी अखंड सौभाग्य की कामना
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री व्रत के अवसर पर श्रद्धा, भक्तिभाव और उल्लास के साथ पूजा-अर्चना की गई। शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना को लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।