पाटी: शिवपंथी सत्संग की विशाल कावड़ यात्रा, समृद्धि व नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ पाटी पहुंची, भव्य स्वागत
Pati, Barwani | Aug 24, 2026 पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार के पावन अवसर पर शिवपंथी सत्संग द्वारा आयोजित भव्य कावड़ यात्रा पूरे धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल के साथ निकाली गई। 2006 में महज़ 6 श्रद्धालुओं से शुरू हुई इस भक्ति यात्रा ने अब एक विशाल रूप ले लिया है, जिसमें इस बार 800 से अधिक कावड़ियों और श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कावड़ यात्रा वनसिंग बाबा केआशीर्वाद से निकाली गई