ब्यौहारी: तेज रफ्तार बस-बोलेरो की टक्कर, छह घायल; दो की हालत गंभीर
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सीधी-वनसुकली मार्ग पर तेज रफ्तार बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में छह यात्री घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे का कारण मानी जा रही है।वीडीओ रविवार सुबह 10 बजे सामने आया है