खलीलाबाद: कुंवानो नदी से मिला अज्ञात पुरुष का शव, पुलिस ने पहचान के लिए जारी की अपील
महुली थाना क्षेत्र के कुंवानो नदी से लगभग 10-15 दिन पुराना अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ। पुलिस ने पहचान के लिए लोगों से संपर्क करने का अनुरोध किया है। अगर कोई परिचित लापता है तो 9454404315 पर जानकारी दें। मामले की जांच जारी है।