सिमडेगा: डीसी की अध्यक्षता में समाहरणालय में जनता दरबार लगा, लोगों की सुनी गईं समस्याएं
सिमडेगा डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को 12:00 बजे समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए लोगों ने आवेदन के आधार पर उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा ।जिस पर उन्होंने सभी आवेदनों को बारी-बारी से देखने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी को मामले का जल्द से जल्द निष्पादन करने के निर्देश दिए।