बख्तियारपुर: पिकअप चालक को नशीला पेय पिलाकर ₹30 हज़ार और मोबाइल की लूट, सालिमपुर में बेहोश मिला चालक
बख्तियारपुर के सालिमपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक पिकअप चालक को कथित तौर पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटने का मामला सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार बीते 2 अगस्त को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी चालक संजीव पटना मंडी में आम उतारने के बाद लखनऊ लौटने के लिए भाड़ा तलाश रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने साथ चलने के बहाने रास्ते में