रफीगंज: 500 दिन पूरे होने पर धरनार्थियों को किया गया सम्मानित, आगे आंदोलन जारी रहेगा
रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में उत्तर कोयल नहर परि योजना के अधूरे कार्य को पूरा करवाने,किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर किसानों का धरना के 500वें दिन शनिवार संध्या 6 बजे शहर के न्यू एरीया स्थित रेनबो साइंस एंड ग्रामर कोचिंग सेंटर के संचालक डॉ रंजीत कुमार एवं इनके कोचिंग परिवार ने धरनार्थियों को सम्मानित कर हौसला अफजाई किया।