डलमऊ: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र में चिंता बढ़ी, प्रशासन हुआ अलर्ट
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। डलमऊ में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने से कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, हालांकि प्रशासन का कहना है कि फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है