सिमडेगा: सिमडेगा डीसी द्वारा समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन, ग्रामीणों की सुनी गईं समस्याएं
सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के द्वारा गुरुवार को 11:30 बजे समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया ।जनता दरबार में ग्रामीण क्षेत्र से विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन रखा। सभी आवेदनों को बारी-बारी से देखने के बाद उपायुक्त के द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदन को अग्रसारित करते हुए मामले को जल्द निष्पादन करने के निर्देश दिए।