फरीदाबाद: पॉलिसी रिनुअल के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीसरे आरोपी को साइबर थाना NIT की टीम ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया
फरीदाबाद पॉलिसी रिनुअल करने के नाम पर धोखाधडी करने के मामले में तीसरे आरोपी को साइबर थाना NIT की टीम ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया.पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संजीव है जिसने महिला को प्रीमियम भरने के नाम पर 1,49,000 रुपए देने का लालच दिया था पीड़ित महिला ने google Pay ओपन कर 53794 रुपए भेज दिए और उसके साथ ठगी हुई. पुलिस ने केस दर्ज किया था