पनागर: लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ शारदा नगर पार्क के समीप से किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
रांझी थाना पुलिस को मुखबिर के जरिये रविवार सुबह 11 बजे के करीब सूचना मिली की लूट का फरार आरोपी अमन सोनकर शारदा नगर पार्क के पास किसी वारदात को अंजाम देने लोडेड पिस्टल लेकर खड़ा है।सूचना पर घेराबंदी करते हुए अमन सोनकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 पिस्टल और एक कारतूस जब्त किया।उसने बताया कि पिस्टल हरीश राजपूत से लिया था। पुलिस हरीश राजपूत की तलाश कर रही है।