घाघरा: घाघरा थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन, सीओ ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Ghaghra, Gumla | Apr 9, 2026 घाघरा थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने मुख्य रूप से जमीन से जुड़े सात मामले प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान सीओ खाखा सुशील कुमार ने मौके पर ही छह मामलों का निपटारा कर दिया, जबकि एक मामले को न्यायालय ले जाने की सलाह दी गई। सीओ ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक लोगों को थाना दिवस के बारे में जानकारी दें,।