कटोरिया: कटोरिया अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर में 369 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
Katoria, Banka | Apr 9, 2026 कटोरिया अस्पताल सहित क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर गुरुवार को पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवति महिलाओं के लिए जांच शिविर लगाया गया। दोपहर करीब तीन बजे तक आयोजित शिविर में 369 गर्भवति महिलाओं की जांच की गयी। साथ ही आवश्यकतानुसार दवा सहित गर्भावस्था में खान-पान सहित जरूरी सलाह दिया गया।