भभुआ: डारीडीह गांव में गली के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Apr 7, 2026 डारीडीह गांव में गली के विवाद को लेकर दो भाइयों के मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मंगलवार को सुबह 10:30 बजे सदर अस्पताल पहुंचे पति ने कहा कि भभुआ थाना क्षेत्र के डारीडीह गांव निवासी सिकंदर बिंद के 30 वर्ष से पत्नी मीरा देवी बताई जाती है। उन्होंने कहा कि मेरे बड़े भाई बेचूं बिंद गली को बंद कर रहे थे। इसी बात के विवाद को लेकर मारपीट किया गया है।