भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने मालिक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, मोर्चरी पर प्रदर्शन
भीलवाड़ा शहर के सीताराम जी की बावड़ी क्षेत्र में तीन मंजिला मकान से गिरने से एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और समाज के लोगों ने भीलवाड़ा जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के मालिक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मृतक परिवार को मुआवजा दिलाने और न्याय की मांग करी।