कालपी: कदौरा थाना पुलिस ने ग्राम मरगायां से 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया, ₹7100 बरामद, मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Mar 10, 2025 कदौरा थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नंदकिशोर यादव ने चेकिंग के दौरान बीती 7 मार्च को ग्राम मरगायां से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे प्रमोद यादव समेत 7 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से मालफड़ एवं जामा तलाशी में ₹7100 बरामद किए गए, वहीं पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए सोमवार की सुबह करीब 11 बजे जानकारी दी है।