कालपी: कालपी में रेलवे ट्रैक पर जान जोखिम में डालकर रील बना रहे युवकों का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Kalpi, Jalaun | Mar 8, 2025 कालपी कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर जान जोखिम में डालकर रील बना रहे युवकों का वीडियो शनिवार की दोपहर करीब 1:00 सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, वायरल हुए वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में युवा अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं, वही वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।