कालपी: हेमनपुरा खंड संख्या 2 में हैवीवेट पोकलैंड मशीनों और नदी में आधा दर्जन अस्थाई पुल बनाकर हो रहा मौरंग का अवैध खनन
Kalpi, Jalaun | Mar 9, 2025 कालपी क्षेत्र के हेमनपुरा खंड संख्या 2 में हैवीवेट पोकलैंड मशीनों और आधा दर्जन अस्थाई पुल बनाकर मौरंग का अवैध खनन किया जा रहा है, जिसका वीडियो रविवार सुबह करीब 9 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, यहां खनन माफियाओं को प्रशासन का कोई डर नहीं है खंड के आसपास निजी भूमि और खेतों में अवैध खनन किया जा रहा है, वही वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी जांच में जुट गए है।