कालपी: कदौरा थाना पुलिस ने ग्राम बबीना के पास से गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹15,000 के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Kalpi, Jalaun | Mar 9, 2025 कदौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला धोबीपुरा निवासी अभियुक्त मोहम्मद राहिल पुत्र नबीबक्स कुरैशी गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था, जिस पर ₹15000 का इनाम घोषित किया गया था, वहीं कदौरा थाना पुलिस ने उक्त गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹15000 के इनामियां अभियुक्त को ग्राम बबीना के पास से गिरफ्तार करते हुए रविवार की सुबह करीब 11 बजे जानकारी दी है।