सरधना: दादरी गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आकर 70 वर्षीय वृद्धा की मौत, पहचान गांव टिटोदा की मुन्नी देवी के रूप में हुई
दौराला थाना क्षेत्र के दिल्ली-हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर दादरी गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने। शव की पहचान करने का प्रयास किया तो मृतका की पहचान खतौली के गांव टिटौड़ा निवासी मुन्नी के रुप में हुई पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतका के बेटों ने शव की शिनाख्त अपनी मां के रूप में की।