चैनपुर: जंगली हाथी का आतंक जारी, घर पर हमला कर एक क्विंटल धान किया बर्बाद
Chainpur, Gumla | Aug 19, 2026 चैनपुर अंचल अंतर्गत छतरपुर क्षेत्र में जंगली हाथी का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात लगभग 10 बजे एक जंगली हाथी ने छतरपुर निवासी संदीप तिग्गा के घर पर अचानक हमला कर दिया। हाथी ने घर में रखा लगभग एक क्विंटल धान खाकर और कुचलकर पूरी तरह नष्ट कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आई। वन पाल राजकुमार साहू एवं क्यूआरटी टीम ने