कानपुर: बाबुपुरवा कोतवाली क्षेत्र में सेंट्रल पार्क के पास स्कूटी सवार दंपति से हुई चेन की लूट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बाबूपुरवा कोतवाली क्षेत्र स्थिति सेंट्रल पार्क पास स्कूटी सवार दंपति से दिन दहाड़े चेन लूट की वारदात सामने आई है। सेंट्रल पार्क निवासी युवक को डॉक्टर को दिखाकर दवा लेकर लौट रहा था। युवक जैसे ही घर के पास मोड पर पहुंचा, एक बाइक सवार लुटेरा आया और युवक के गले में झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया। दंपति ने स्कूटी से काफी दूर तक उसका पीछा किया।