प्रतापगढ़: ड्यूटी पर जा रहे सिपाही को अज्ञात वाहन ने मीरा भवन रोड पर मारी टक्कर, किया गया प्रयागराज रेफर
मीरा भवन रोड स्थित एलआईसी कार्यालय के पास देर रात ड्यूटी पर जा रहे एक सिपाही को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे सिविल लाइन चौकी प्रभारी अनुपम त्रिपाठी ने घायल सिपाही को तत्काल मेडिकल कॉलेज भिजवाया। सीओ ने शनिवार सुबह 11 बजे बताया की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी मिलते