कोल: गोपी-विजयगढ़ रोड पर ईंट भट्टे पर पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
Koil, Aligarh | Feb 20, 2025 गोपी-विजयगढ़ रोड़ पर ईंट भट्टे पर अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। गुरुवार दोपहर स्थानीय लोग रास्ते से गुजर रहे थे। इस दौरान व्यक्ति के शव को पेड़ से लटका देखा। घटना की जानकारी पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं।