कोल: अकराबाद टोल प्लाजा पर खड़े ट्रक से चोरों ने 350 लीटर से अधिक डीजल किया चोरी, ट्रक चालक ने पुलिस से की शिकायत
Koil, Aligarh | Feb 20, 2025 अकराबाद टोल प्लाजा पर खड़े एक ट्रक से चोरों ने डीजल चुरा लिया। ट्रक मालिक के अनुसार चोर ट्रक से 350 लीटर से अधिक डीजल चुरा कर ले गए हैं। ट्रक चालक दिलशाद ने बताया कि वह फरीदाबाद से टैंक फुल करा कर निकले थे। बुधवार गुरुवार मध्य रात्रि बरसात के चलते उन्होंने टोल प्लाजा के पास ट्रक खड़ा कर लिया और वही सो गए। सुबह उठकर जब देखा तो ट्रक में डीजल नहीं था।