भदेसर: DST और पुलिस ने भादसोड़ा में 830 लीटर चोरी का पेट्रोल-डीजल जब्त किया, हाईवे पर अवैध कारोबार का खुलासा
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बुधवार दोपहर 1 बजे बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा में जिला विशेष टीम और भादसोड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी के पेट्रोल-डीजल के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने 730 लीटर पेट्रोल और 100 लीटर डीजल सहित कुल 830 लीटर ज्वलनशील पदार्थ, 4 ड्रम, 5 केन और पेट्रोल-डीजल भरने के उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस के