बूंदी: अंतर्राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस पर जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी
Bundi, Bundi | Jun 26, 2025 अंतर्राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिले में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष रथ रवाना किया गया। जिला प्रशासन और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तैयार किए गए इस जागरूकता रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।