बूंदी: भीमलत नदी के भंवर में फंसे युवक की हुई मौत
Bundi, Bundi | Jun 26, 2025 क्षेत्र मैं हुई बरसात के बाद नदी नाले उफान पर है। गुरुवार को उलेड़ा पंचायत के गोविन्दपुरा गांव के निकट भीमलत नदी पर बने एनिकट की डाउन स्ट्रीम में पानी की भंवर में फंसने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार रामनगर कंजर कॉलोनी के तीन युवक नदी में नहाने उतरे थे, जिनमें से मिन्तराज कंजर (36) पुत्र बिंदाराम की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई।