शाहजहांपुर: DM ने बकरीद पर कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर विकास भवन सभागार में की महत्वपूर्ण बैठक
शाहजहांपुर जिलाधिकारी ने आगामी बकरीद के त्यौहार पर कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर विकास भवन सभागार में अधिकारियों एवं धर्म गुरुओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से बकरीद पर सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। वही बकरीद पर प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी देने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।