शाहजहांपुर: सदर बाजार थाना क्षेत्र में पुवाया रोड पर झोपड़ी में लगी आग, बाल बाल बचे लोग
शाहजहांपुर जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र के पुवायां मार्ग स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास झोपड़ी डालकर रह रहे एक परिवार की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है बच्चू लाल झोपड़ी डालकर परिवार के साथ सड़क किनारे रह रहा था। जिसकी झोपड़ी में अचानक आग लग गई जिससे लोग बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने आग पर काबू पाया।