शाहजहांपुर महानगर में आज लघु उद्योग भारती के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिले के उद्योगों में आ रही विद्युत संबंधी समस्याओं के संबंध में अधीक्षण अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल व्यापारियों ने ज्ञापन के दौरान उद्योग धंधों में बिजली की वजह से आ रही समस्याओं के संबंध में निराकरण की मांग की।