नीम का थाना: नीमकाथाना मे पेड से लटका हुआ मिला शव क्षेत्र में फैली सनसनी कोतवाली पुलिस जुटी जांच मे
नीमकाथाना जिले के छावनी में स्थित प्राकृतिक हॉस्पिटल के पास एक खेत मे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवा कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रख्या गया।जानकारी के अनुसार सुबह दो महिलाएं दूध लेने के लिए जा रही थी।प्राकृतिक हॉस्पिटल के पास एक खेत मे एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला।