शिवपुरी नगर: पुराने बस स्टैंड के खंडहर में मिला अज्ञात युवक का शव, दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुराने बस स्टैंड परिसर में स्थित एक खंडहर से शनिवार शाम को एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार दोपहर 12 बजे तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र 40-45 वर्ष आंकी जा रही है।