उदयपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक पर 3 फायर
Udaipur Police
उदयपुर के सहेली मार्ग स्थित एक शोरूम के बाहर फायरिंग से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आसिफ नाम के युवक ने इरफान पर तीन फायर किए।
फायरिंग में घायल इरफान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही हाथीपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपी की तलाश में जुटी है।