प्रतापगढ़: विकास भवन में गोसेवा आयोग की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर गिरी गाज, गौशालाओं में सीसीटीवी लगाने के दिए गए निर्देश
प्रतापगढ़ के विकास भवन में गोसेवा आयोग सदस्य रमाकान्त उपाध्याय की अध्यक्षता में सोमवार शाम 4 बजे जिला अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में अनुपस्थित तीन अधिकारियों का वेतन रोकने व नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। सदस्य ने गौशालाओं में सीसीटीवी लगाने, गोबर से पेंट निर्माण कार्य पुनः शुरू करने और बीमार पशुओं के लिए 'काऊ लिफ्टर' की व्यवस्था सुनिश्चित करने के