बालूमाथ: सेंट्रल बैंक के मेगा शिविर में फोर्थ लिंकेज समूह को 2.22 करोड़ ऋण का मिली स्वीकृति, मुख्य प्रबंधक समेत कई लोग रहे मौजूद
शनिवार को बालूमाथ स्थित होटल प्रतीक्षा में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस मेगा शिविर में क्षेत्रीय मुख्य प्रबंधक बलराम सिंह बतौर मुख्य अतिथि, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीओ सोमा उरांव, जेएसएलपीएस के बालूमाथ प्रखंड बीपीएम सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे. मौके पर समूह से जुड़े सैकड़ो महिलाएं मौजूद रहे।