Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

फर्रुखाबाद : आज मा0 राज्य मंत्री, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उत्तर प्रदेश श्री कैलाश सिंह राजपूत जी के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर की अध्यक्षता में 80 वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पूर्ण भव्यता, गरिमा एवं सम्मान के साथ कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में मनाया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक अमृतपुर श्री सुशील कुमार शाक्य, मा0 विधायक भोजपुर श्री नागेन्द्र सिंह राठौर एवं जनपद से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 रामचरण वर्मा जी की धर्मपत्नी उर्मिला वर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार सर्वप्रथम जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर द्वारा प्रातः 07.30 बजे जे0एन0बी0 रोड स्थित भारतरत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत प्रातः 8:00 बजे मा0 राज्य मंत्री, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उत्तर प्रदेश श्री कैलाश सिंह राजपूत जी, मा0 विधायक अमृतपुर श्री सुशील कुमार शाक्य, मा0 विधायक भोजपुर श्री नागेन्द्र सिंह राठौर एवं जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्कूली शिक्षक/शिक्षिकाओं तथा छात्र- छात्राओं द्वारा भारत सरकार के निर्देशानुसार ध्वजारोहण से पूर्व राष्ट्रगीत (वंदे मातरम) का उच्चारण किया गया, तत्पश्चात पूर्ण गरिमा एवं सम्मान के साथ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान (जन गण मन) का वाचन किया गया। इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सुभाष चंद्र बोस जी की मूर्ति पर माल्यार्पण तथा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के उपरांत मुख्य अतिथि मा0 मंत्री जी, मा0 जनप्रतिनिधिगणों, जिलाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं अन्य महानुभावों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा जनपद फर्रुखाबाद से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामचंद्र वर्मा जी की धर्मपत्नी उर्मिला वर्मा का माल्यार्पण कर सम्मान स्वरूप शॉल भेंट किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने हमें आजादी के साथ कुछ जिम्मेदारियां भी प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि आजादी का वास्तविक अर्थ- हम सभी को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी निष्ठापूर्वक अनुपालन करना है। इस देश का जिम्मेदार नागरिक होने के कारण हम सभी का यह अहम कर्तव्य है, कि हम अपने आसपास के वातावरण को साफ एवं स्वच्छ रखें, यातायात नियमों का पालन करें तथा जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करें। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करके ही भारत को विकसित राष्ट्र बना सकते हैं। इसी प्रकार जनपद के विकास के लिए जिला प्रशासन एवं जनपदवासियों को एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। हमारा यह विशेष प्रयास है कि फर्रुखाबाद में विकास हो, सड़के बेहतर हो एवं शिक्षा का विकास हो, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो, किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित व सम्मानजनक वातावरण मिले गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें फर्रुखाबाद को योजनाओं के साथ व्यवहार में भी बेहतर बनाना होगा। शहर हमारा स्वच्छ रहे, हम सभी जल संरक्षण करें, पेड़ लगाए, सड़क सुरक्षा का ध्यान रखें, बेटियों की शिक्षा व सम्मान का ध्यान रखें और अफवाहों की बजाय सकारात्मक सोच का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सरकारी कुर्सी अधिकारों के साथ-साथ एक जिम्मेदारी भी है, जब कोई नागरिक कार्यालय में आता है तो वह सरकारी कर्मचारियों के प्रति एक उम्मीद लेकर आता है, इसलिए हमारा सदैव यही प्रयास होना चाहिए कि जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी कार्यालयों से सम्मान लेकर जाए, यही सुशासन और लोकतंत्र का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आज 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें, कि हम अपने देश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएंगे, अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी देंगे, जिस भूमिका में है उसी में ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। एक ईमानदार निर्णय, एक पौधा, एक बचाई हुई जान, एक पढ़ाया हुआ बच्चा, एक मदद किया हुआ गरीब एवं एक बेटी की सुरक्षा व सम्मान ही सही मायने में राष्ट्र निर्माण है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत माता की जय के नारे के साथ हम सभी ऐसा भारत बनाने का संकल्प लें, कि हमारी आने वाली पीढ़ियां भी गर्व से कहें कि हमें ऐसा भारत विरासत में मिला है जिस पर हमको गर्व है, यही हमारी ओर से हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मा0 विधायक भोजपुर श्री नागेंद्र सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का बोध होने के साथ उनका अपने जीवन में पूर्ण क्रियान्वयन भी होना चाहिए, जिससे स्वतंत्रता सदैव कायम रह सके और यह देश निरंतर उन्नति के पथ पर आगे बढ़ सके। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मा0 विधायक अमृतपुर श्री सुशील कुमार शाक्य ने कहा कि हमारे देश में महाभारत, रामायण एवं गीता के रचयिता सहित अनेक ऐसे महान संत हुए हैं जिन्होंने विश्व का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आजादी के इतिहास की रचना में भारत के प्रत्येक परिवार ने कोई न कोई योगदान अवश्य दिया है, इसका जीवंत उदाहरण आज इस कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 श्री रामचरण वर्मा जी की धर्मपत्नी उर्मिला वर्मा जी हैं। हमारे जनपद में महिला सशक्तिकरण के तहत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं नगर मजिस्ट्रेट के रूप में नारी शक्ति मौजूद हैं जो सत्य और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। हम सभी को एकजुट होकर देश की उन्नति के लिए कार्य करना होगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मा0 राज्य मंत्री, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उत्तर प्रदेश श्री कैलाश सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी 80 वें स्वतंत्रता दिवस को बड़ी ही धूमधाम से मना रहे हैं। देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में संपूर्ण भारत में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस जनपद में जिलाधिकारी की भूमिका अत्यधिक सक्रिय है, वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करती हैं। वर्तमान सरकार द्वारा अपराध मुक्त प्रदेश के निर्माण हेतु अपराधियों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। देश के मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हम सभी निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर जनपद कवि शिवओम अंबर, जिला आबकारी अधिकारी गुरु प्रसाद गुप्ता, भूपेंद्र सिंह तथा विद्यालय की छात्राओं द्वारा भारत की गौरव गाथा पर सुंदर प्रस्तुतियां प्रदान की गई, इसके उपरांत जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों को मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा केंद्रीय कारागार, जिला कारागार एवं महिला बंदी कारागार के चिकित्सालय में बंदियों से उनका कुशल क्षेम जाना गया तथा बंदियों को मिष्ठान एवं फल वितरण कर कारागार परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश चंद्र सहित अन्य महानुभाव तथा जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Amritpur, Farrukhabad | Aug 16, 2026

MORE NEWS

दोस्त को सर्प ने काटा तो दोस्त ने पकड लिया जिंदा लेकर पहुंचा अस्पताल

दोस्त को सर्प ने काटा तो दोस्त ने पकड लिया जिंदा लेकर पहुंचा अस्पताल

Amritpur, Farrukhabad | Aug 16, 2026

उप जिला अधिकारी सीतापुर के साथ कुछ पल

उप जिला अधिकारी सीतापुर के साथ कुछ पल

Amritpur, Farrukhabad | Aug 16, 2026

🚨 दर्दनाक खबर | खेत पर मिला बेहोश, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया

मोहम्मदाबाद। खिमसेपुर के शिवाजी नगर वार्ड निवासी 42 वर्षीय रमेश चंद्र की संदिग्ध रूप से जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बताया गया कि रमेश चंद्र गांव के ही शेर बहादुर के खेत बटाई पर लेकर खेती करते थे और ट्यूबवेल पर ही रहते थे। रविवार सुबह किसी समय उनकी गर्दन पर जहरीले कीड़े ने काट लिया। वह ट्यूबवेल के अंदर तख्त पर बेहोशी की हालत में मिले।

सुबह करीब 9 बजे भाई के बेटे हर्ष के खाना देने पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

रमेश चंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। उनकी एक पुत्री है, जिसकी शादी हो चुकी है। मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।

#मोहम्मदाबाद #फर्रुखाबाद #दुखद_घटना #रमेश_चंद्र #फर्रुखाबाद_न्यूज #स्थानीय_समाचार

🚨 दर्दनाक खबर | खेत पर मिला बेहोश, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया मोहम्मदाबाद। खिमसेपुर के शिवाजी नगर वार्ड निवासी 42 वर्षीय रमेश चंद्र की संदिग्ध रूप से जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि रमेश चंद्र गांव के ही शेर बहादुर के खेत बटाई पर लेकर खेती करते थे और ट्यूबवेल पर ही रहते थे। रविवार सुबह किसी समय उनकी गर्दन पर जहरीले कीड़े ने काट लिया। वह ट्यूबवेल के अंदर तख्त पर बेहोशी की हालत में मिले। सुबह करीब 9 बजे भाई के बेटे हर्ष के खाना देने पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रमेश चंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। उनकी एक पुत्री है, जिसकी शादी हो चुकी है। मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। 🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें। #मोहम्मदाबाद #फर्रुखाबाद #दुखद_घटना #रमेश_चंद्र #फर्रुखाबाद_न्यूज #स्थानीय_समाचार

Amritpur, Farrukhabad | Aug 16, 2026

🚨 फतेहगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा: पत्नी को गंगा में फेंकने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

कमालगंज पुलिस ने 109(1) बीएनएस के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी अजीत ने अपनी पत्नी को रिश्तेदारी में घुमाने के बहाने ले जाने और गंगा में फेंकने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, अजीत पुत्र ओमकार निवासी ग्राम अकबराबाद थाना कमालगंज और उसका मामा रामू पुत्र जवाहर लाल निवासी ग्राम नेपलपुर थाना मऊदरवाजा को गिरफ्तार किया गया है।

📌 क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक 14 अगस्त को महिला के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अजीत अपनी पत्नी को गंगा नदी के किनारे ले गया और उसके साथ गंभीर वारदात को अंजाम दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

🚔 कमालगंज पुलिस की कार्रवाई
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देश और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

बरामदगी में एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

फतेहगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से मामले की जांच में अहम कड़ी जुड़ी है। अब पूरे घटनाक्रम की सच्चाई पुलिस की विवेचना में सामने आएगी।

#FatehgarhPolice #Kamalgंज #CrimeNews #Farrukhabad #PoliceAction #BreakingNews

🚨 फतेहगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा: पत्नी को गंगा में फेंकने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कमालगंज पुलिस ने 109(1) बीएनएस के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी अजीत ने अपनी पत्नी को रिश्तेदारी में घुमाने के बहाने ले जाने और गंगा में फेंकने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, अजीत पुत्र ओमकार निवासी ग्राम अकबराबाद थाना कमालगंज और उसका मामा रामू पुत्र जवाहर लाल निवासी ग्राम नेपलपुर थाना मऊदरवाजा को गिरफ्तार किया गया है। 📌 क्या है पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक 14 अगस्त को महिला के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अजीत अपनी पत्नी को गंगा नदी के किनारे ले गया और उसके साथ गंभीर वारदात को अंजाम दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 🚔 कमालगंज पुलिस की कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देश और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। बरामदगी में एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। फतेहगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से मामले की जांच में अहम कड़ी जुड़ी है। अब पूरे घटनाक्रम की सच्चाई पुलिस की विवेचना में सामने आएगी। #FatehgarhPolice #Kamalgंज #CrimeNews #Farrukhabad #PoliceAction #BreakingNews

Amritpur, Farrukhabad | Aug 16, 2026

🐍 बाढ़ के बीच हैरान कर देने वाली घटना!

🚨 युवक को सांप ने डसा तो दोस्त जिंदा सांप पकड़कर अस्पताल ले आया!

फर्रुखाबाद के अमृतपुर तहसील क्षेत्र के तीसराम की मड़ैया में बाढ़ के बीच शनिवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब नाव से उतरते समय करीब 22 वर्षीय प्रदीप को सांप ने डस लिया।

प्रदीप की हालत बिगड़ने पर उसके दोस्त अनुज ने गजब की हिम्मत दिखाई। उसने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद किया और घायल दोस्त के साथ जिंदा सांप को भी जिला अस्पताल लोहिया पहुंचा दिया। 😳

अस्पताल की इमरजेंसी में डिब्बे के अंदर जिंदा सांप देखकर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी हैरान रह गए। चिकित्सक अभय श्रीवास्तव के मुताबिक प्रदीप को एंटी-स्नेक वेनम की 10 डोज दी गई हैं और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

🌊 बाढ़ के पानी में सांपों का बढ़ा खतरा, ग्रामीण रहें सावधान।

⚠️ ऐसी स्थिति में सांप के काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी है।

#Farrukhabad #Amritpur #Flood #SnakeBite #BreakingNews #FarrukhabadNews #Rajepur #बाढ़ #सांपकेडसने #खबर

🐍 बाढ़ के बीच हैरान कर देने वाली घटना! 🚨 युवक को सांप ने डसा तो दोस्त जिंदा सांप पकड़कर अस्पताल ले आया! फर्रुखाबाद के अमृतपुर तहसील क्षेत्र के तीसराम की मड़ैया में बाढ़ के बीच शनिवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब नाव से उतरते समय करीब 22 वर्षीय प्रदीप को सांप ने डस लिया। प्रदीप की हालत बिगड़ने पर उसके दोस्त अनुज ने गजब की हिम्मत दिखाई। उसने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद किया और घायल दोस्त के साथ जिंदा सांप को भी जिला अस्पताल लोहिया पहुंचा दिया। 😳 अस्पताल की इमरजेंसी में डिब्बे के अंदर जिंदा सांप देखकर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी हैरान रह गए। चिकित्सक अभय श्रीवास्तव के मुताबिक प्रदीप को एंटी-स्नेक वेनम की 10 डोज दी गई हैं और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। 🌊 बाढ़ के पानी में सांपों का बढ़ा खतरा, ग्रामीण रहें सावधान। ⚠️ ऐसी स्थिति में सांप के काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी है। #Farrukhabad #Amritpur #Flood #SnakeBite #BreakingNews #FarrukhabadNews #Rajepur #बाढ़ #सांपकेडसने #खबर

Amritpur, Farrukhabad | Aug 16, 2026