बक्सर: यूपी के बलिया जिले में पुलिस ने बक्सर के 2 युवकों को 18 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jul 14, 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलिया जिले की नरही थाना पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों युवक बिहार के बक्सर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बोरियों में भरी कुल 18 लीटर ‘बंटी-बबली’ ब्रांड की देशी शराब बरामद की है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।