दतिया नगर: 6 साल तक अलग-अलग शहरों में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, दतिया में शादी का झांसा देकर भगा ले गया था
दतिया जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 28 वर्षीय युवती के अपहरण और लंबे समय तक शोषण की घटना ने सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, 3 फरवरी 2020 को दतिया बस स्टैंड से आरोपी जितेन्द्र अहिरवार ने युवती का जबरन बोलेरो में अपहरण कर लिया। युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी उसे पहले झांसी ले गया, जहां होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।