अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने आर्या अग्रवाल को किया सम्मानित l
-अपनी प्रतिभा से जिले का नाम किया रोशन l
फतेहपुर lअखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा आज आर्या अग्रवाल को सम्मानित किया गया l अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के कैंप कार्यालय पीलूतले चौराहे में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में आर्या अग्रवाल को राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल, जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल के नेतृत्व में अंगवस्त्र पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l
आर्या अग्रवाल ने पांच साल की उम्र में आध्यात्मिक ज्ञान एवं स्मरण शक्ति से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराकर जनपद का नाम रोशन किया है। जिसने एक हजार से अधिक संस्कृत श्लोक, शिवतांडव, हरबान चलीसा, सुना कर विभिन्न मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाई है l इस दौरान मुख्य रूप से
बृजेश कुमार सोनी, रंजन गुप्ता,
उमेश तिवारी, मयंक अग्रवाल, बीरेंद्र साहू, मनोज सोनी आशीष अग्रहरि, संजय जौहरी, सुरेंद्र पाठक, रोहित चौरसिया,