लोहरदगा: लोहरदगा में ऐतिहासिक रथयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने जताया आभार
लोहरदगा उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने जिले में शांतिपूर्ण रथयात्रा और मेले के सफल आयोजन पर शनिवार शाम लगभग 4 बजे प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, रथयात्रा आयोजन समिति के सदस्यों, मीडियाकर्मियों, समाज के प्रबुद्धजनों, आमजनों और सभी समुदायों के प्रति आभार प्रकट किया।