लोहरदगा: खनिज ढुलाई पर ₹1200 यूजर चार्ज के विरोध में लोहरदगा ट्रक ऑनर एसोसिएशन अध्यक्ष ने कोर्ट की अवमानना का आरोप लगाया
लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने पथ निर्माण विभाग द्वारा खनिजों की ढुलाई पर लगाए गए ₹1200 प्रति ट्रिप कंपोजीशन यूजर चार्ज को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। शनिवार शाम करीब 5 बजे उन्होंने कहा कि जब यह मामला झारखंड हाईकोर्ट में विचाराधीन है, तब सरकार के अधिकारियों द्वारा यूजर चार्ज लागू किया जाना न्यायालय की अवमानना जैसा प्रतीत होता है।