लोहरदगा: कोटा, बलसोता और भौरों में कृषि विभाग ने किसानों को मडुआ और मक्का बीज का वितरण किया
लोहरदगा जिले में किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार की शाम करीब 3:00 बजे कृषि विभाग की ओर से कोटा, बलसोता और भौरों पंचायत के किसानों के बीच मडुआ बीज का वितरण किया गया। इसके साथ ही सीरम पंचायत के दो गांवों में बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत मक्का बीज का वितरण किया गया।