रुदौली: बरगदी गांव में दिनदहाड़े जल जीवन मिशन के सरकारी नल की टोटी को चोरी करते चोर का सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल
खबर रुदौली तहसील के पटरंगा थाना क्षेत्र के पुरायं गांव के बरगदी में दिन दहाड़े जल जीवन मिशन के तहत लगाई गई सरकारी टोटी को खोलते एक चोर वायरल हुआ है, रविवार की दोपहर 3 बजे के आस पास वायरल वीडियो में बताया गया है कि अचानक गांव में लगी कई टोंटियां गायब हुई तो CCTV कैमरे में देखने पर जानकारी हुई,गांव में घूम रहे कबाड़ी या बाहरी लोगों पर ध्यान देने की सलाह दी है।