रुदौली: रौजा गांव में चीनी मिल के इकाई प्रमुख ने सार्वजनिक स्थलों पर तीन वाटर कूलर और तीन औद्योगिक वाटर फिल्टर कराए उपलब्ध
खबर रुदौली तहसील क्षेत्र के रौजा गांव चीनी मिल की है, जहां मिल प्रबंधन के अजय राय ने देर शाम बताया कि इकाई प्रमुख सुधीर कुमार के दिशा निर्देशन में प्रबंधक मानव संसाधन आलोक चौधरी ने सुरक्षा अधिकारी ऋषि सिंह के साथ माध्यमिक विद्यालय, हाईवे चौकी, पुलिस चौकी सुजानगंज, मवई थाने और अग्निशमन केंद्र रुदौली में वाटर कूलर व औद्योगिक वाटर फिल्टर लगवाया है ।