रुदौली: नेवरा गांव के पास बाइक की टक्कर से बुजुर्ग हुआ घायल, बाइक सवार युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खबर मवई थाना क्षेत्र की है, जहां रानेपुर निवासी पीड़ित भवानी प्रसाद ने शनिवार की शाम को बताया कि बीते गुरुवार की शाम 4 बजे के आसपास वे पैदल रानेपुर से नेवरा बाजार जा रहे थे, रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार अब्दुल नूर उर्फ मोहम्मद मुतलीभ निवासी जैसुख पुरवा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया, और इलाज का पैसा देने को कहकर मुकर गया, मुकदमा कराया गया है ।